Breaking News

धोखाधड़ी के आरोप पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने दी सफाई

– कानपुर पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग
– पत्रकारों से बातचीत करतीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा ने कानपुर जनपद के कर्नलगंज निवासी विनायक तिवारी व कर्नलगंज एसीपी के यहां तैनात कर्मी रंजीत पर एसीपी के नाम पर उनसे व उनके पति से दस लाख रुपये उगाही किये जाने व आरोप लगाते हुए व पैसे देने पर 15 साल पुराने शिकायती पत्र के आधार पर बिना पक्ष जाने मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट स्थित मीडिया जनसंपर्क केंद्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने मीडिया को अपनी सफाई दी। बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी में पिछले 15 वर्षों से है एवं विभिन्न पदों पर कार्य करती हुई वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष के पद पर है। उनके पति अवधेश मिश्रा कारोबारी है। 15 वर्ष पुराने साथी नारायण प्रसाद सुल्तानिया पुत्र पुरुषोत्तम लाल सुल्तानिया के पुराने पत्र पर सहायक आयुक्त कर्नलगंज द्वारा बिना किसी सूचना के मुकदमा 420, 504, 506 में दर्ज किया गया है जबकि शिकायती पत्र का पूर्व में निस्तारण भी हो चुका था। बताया कि उन पर लेन देन के जो आरोप लगाए है उनका व पति का कोई रोल नहीं है। न ही उनके किसी खाते से किसी तरह का किसी रकम का लेन देन नही हुआ। आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के सहयोग से फर्जी मुकदमे में फंसाने एव वसूली किये जाने का आरोप से उनकी राजनैतिक छवि धूमिल की जा रही है। रेखा मिश्रा जनपद के जहानाबाद निवासी हैं एवं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर कानपुर से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *