Breaking News

“सड़क पर दौड़ती बस में दहशत का खेल: हथियार लेकर यात्रियों पर टूटा हमला, कई घायल”

 

ओडिशा के पुरी जिले में मंगलवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां चलती बस में एक सिरफिरा घुस गया और अचानक यात्रियों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए कनास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर को मौके पर पकड़ लिया गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

अचानक यात्रियों पर करने लगा हमला

यह घटना मंगलवार करीब 12 बजे उस समय हुई जब OSRTC की एक बस हरशपड़ा से सुकाल गांव की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सत्यबादी ब्लॉक के पास पहुंची, एक अज्ञात युवक ने बस में चढ़कर यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। युवक ने बिना किसी कारण के यात्रियों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में अब तक चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ यात्रियों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, जिसमें वे भी घायल हो गए। इसके बाद यात्रियों ने उसे काबू में कर लिया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलते ही पुरी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और हमलावर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने हमला क्यों किया। पुलिस ने हमलावर द्वारा किए गए इस जघन्य अपराध का मकसद पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इस घटना के बाद पुरी जिले में सार्वजनिक बसों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब बस मार्गों पर गश्त और निगरानी और तेज करने की तैयारी की जा रही है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्तिक व्रत के दौरान पुरी पहुंच रहे हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंता का विषय हैं।

About SaniyaFTP

Check Also

आंखें फोड़ी कान नोचे, शरीर पर नहीं थे कपड़े: 10 साल की लड़की से दरिंदगी की हदे पार

  ओडिशा के अंगुल जिले के शांत माने जाने वाले गांव श्यामसुंदरपुर में इस समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *