Breaking News

देवर व जेठ पर लगाया घर में कब्जा कर सामान निकालने का आरोप

 

बिंदकी, फतेहपुर। पीड़ित विधवा महिला ने पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया कि उसके देवर व जेठ ने घर का ताला तोड़कर कब्जा कर दिया है और उसका सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बिंदकी नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही निवासी सईद्दुन निशा पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद असलम उर्फ पप्पू रविवार को दिन में करीब 1ः30 बजे अपने बच्चों के साथ कोतवाली बिंदकी पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया कि उसके देवर नुसरत तथा जेठ मोहम्मद रमजानी ने उसके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है और घर का गृहस्थी का सामान व जेवर निकाल लिया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *