Breaking News

संविधान को पूर्ण रूप से लागू करेगी बसपा: संदीप

– बसपा का बिंदकी विधानसभा के तपनी सेक्टर में हुआ बूथ गठन
– बूथ गठन कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जडेजा व अन्य।
फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बिंदकी विधानसभा के तपनी सेक्टर में सेक्टर के बूथ गठन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भाग लेते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जडेजा ने कहा कि अगर भारतीय संविधान को कोई पूर्ण रूप से लागू कर सकता है तो वह सिर्फ बहुजन समाज पार्टी है, क्योंकि बसपा की जब जब सरकार बनी है संविधान की ताकत को प्रदेश के हर वर्ग के लोगो ने देखा है। बसपा प्रदेश के सर्व समाज के शोषित पीड़ित वर्ग के हर एक तबके की आवाज बनी है और उनके हक और अधिकारों को सुरक्षित करने का काम किया है। शोषित, पीड़ित समाज को उनके हक और अधिकारों को दिलाने का भी काम किया है, इसलिए बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो संविधान को पूर्ण रूप से लागू कर सकती है। लेकिन जब वही पर भाजपा और सपा की सरकार बनी है तब तब गरीबों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम समाज व अपर कास्ट के गरीबों का शोषण होना शुरू हो गया है क्योंकि ये पार्टियां गरीबों को गुमराह करके उनके वोट तो ले लेती है लेकिन उनके हक और अधिकारों की बात कभी नहीं करती इसलिए अब समाज के हर एक तबके की नजर बसपा पर टिकी हुई है। आने वाले विधानसभा के चुनाव में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं। इस मौके पर छोटेलाल बेलवारा, फिरोज खान, धर्मेंद्र यादव प्रधान, धर्मेंद्र शिवहरे, रमेश गौतम, रामराज बाल्मीकि, मनोज विश्वकर्मा, रामराज पासी, मुन्ने खान, हनुमान प्रसाद, असरफ अली, गोरेलाल आदि सैकड़ों की तादाद में पार्टी के समर्थक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

दिव्य महाआरती में लगे गुरूवर व मां भगवती के जयकारे

– चार व पांच अप्रैल को भदबा में होगा अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *