पश्चिम बंगाल में सोमवार को सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लोकभवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम शुभेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री बनाया गया है। इस विस्तार के साथ बंगाल में मंत्रि परिषद की मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है। इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।
कैबिनेट मंत्री- 13
- दीपक बर्मन
- तपस रॉय
- डॉ. शंकर घोष
- मनोज कुमार उरांव
- अर्जुन सिंह
- गौरी शंकर घोष
- स्वपन दासगुप्ता
- जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
- कल्याण चक्रवर्ती
- अजय पोद्दार
- शरद्वत मुखर्जी
- दूध कुमार मंडल
- अनूप कुमार दास
राज्य मंत्री- 19
- जोएल मुर्मू
- हरे कृष्ण बेरा
- आनंदमय बर्मन
- अशोक डिंडा
- नदियार चंद बाउरी
- विशाल लामा
- शांतनु प्रमाणिक
- मौमिता बिस्वास मिश्रा
- उमेश राय
- पूर्णिमा चक्रवर्ती
- कौशिक चौधरी
- भास्कर भट्टाचार्य
- दिवाकर घरामी
- अमिया किस्कू
- कलिता माझी
- गर्गी दास घोष
- बिराज बिस्वास
- दीपांकर जाना
- सुमना सरकार
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- 03
- डॉ. इंद्रनील खान
- मालती रावा रॉय
- राजेश महतो

मंत्रिपरिषद की लिमिट 44, लेकिन शुभेंदु सरकार में 41 मंत्री होंगे: संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल में विधायकों की संख्या विधानसभा की कुल संख्या के 15% तक सीमित है। पश्चिम बंगाल में 294 विधायक हैं, इसलिए मंत्रिमंडल में ज्यादा से ज्यादा 44 विधायक हो सकते हैं। आज के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में 41 मंत्री हो गए हैं। हालांकि तय लिमिट के आधार पर 3 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिलहाल यह 3 पद खाली ही रहेंगे।
CM शुभेंदु ने गृह मंत्रालय और वित्त विभाग अपने पास रखा: इससे पहले 11 मई को CM शुभेंदु ने अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कियाा था। इसमें निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निकाय विभाग दिए गए। अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता मंत्रालय दिया गया। क्षुदिराम टूडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीएम अधिकारी ने गृह मंत्रालय समेत अन्य सभी मंत्रालय अपने साथ रखे।
News Wani
