– सीएम योगी ने वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से कार्यक्रम का किया शुभारंभ
– लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की चेक सौंपते सीडीओ व एडीएम।
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अंतर्गत संचालित किसानों के सम्बन्धित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पूर्वान्ह 10 बजे गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में देखा व सुना गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अर्न्तगत संचालित योजनाओं की क्षतिपूर्ति वितरण एवं अन्य कार्यक्रम हेतु आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कृषकों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु जनपद के कृषकों को 2.51 करोड की क्षतिपूर्ति राशि 10180 लाभार्थी कृषकों एवं प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण के अंतर्गत 175 करोड 3500 परिवारों के खाते में वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रदान कर लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री फसल योजना के अंतर्गत जनपद के एक कृषक को अधिकतम 237714 रू की क्षतिपूर्ति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा आपदा मित्रों को बचाव राहत किट एवं जीवन बीमा लाभ का सुरक्षा कवर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ0 अविनाश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर रंजीत चौरसिया, अग्रणी जिला प्रबन्धक गोपाल कृष्णा, तहसीलदार सदर, कुंवर सेन गंगवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सीडीओ व एडीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषक ओम मिश्रा, रज्जन, प्रेमचन्द्र, बुद्धिसागर, श्रीकान्त, लक्ष्मीकान्त एवं विजय सिंह आदि एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी कृषकों व परिवार को क्षतिपूर्ति की चेक प्रदान कर योजना से लाभान्वित किया।

News Wani