Breaking News

**ललौली चौराहे पर भिड़ंत का बवाल: दो पक्षों की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी**

फतेहपुर जनपद के बिंदकी नगर स्थित ललौली चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का यह वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

वीडियो में दो युवक एक-दूसरे से मारपीट करते हुए साफ दिख रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

वही कोतवाली प्रभारी लान सिह ने बताया कि वाइरल वीडियो के आधार पर जाँच की गयी है जल्द कार्रवाई की जाएगी

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी; राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दौतरी कसार गांव में सर्पदंश से एक 20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *