– ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक में हुई चर्चा
– नहर कालोनी में बैठक करते ठगी पीड़ित।
फतेहपुर। सोमवार को नहर कालोनी परिसर में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें बड्स एक्ट के तहत जिलाधिकारी कार्यालय में भुगतान पटल पर जमा हो रहे फार्मों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी न हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि डीएम कार्यालय में भुगतान पटल खुला हुआ है। जिसमें आवेदन जमा हो रहे हैं लेकिन नियमों की अनदेखी की जा रही है। भुगतान आवेदन जमा की न तो रिसीविंग दी जा रही है और न ही जमा तारीख निश्चित की जा रही है। बताया कि एक सितंबर 2024 से अनिश्चितकालीन आंदोलन नहर कालोनी परिसर में चल रहा है। जिले के अधिकारी भी आते हें और झूठा आश्वासन देकर चले जाते हैं। इसलिए संगठन अब बड़ा आंदोलन करेगा। मांग किया कि समय रहते कार्यालय में जमा हो रहे भुगतान आवेदन को नियमतः और सुनिश्चित समय पर किए जाएं। इस मौक पर सूरजदीन विश्वकर्मा, राकेश कुमार साहू, रामसरनदास, डा. रामस्वरूप वर्मा, चन्द्रशेखर प्रजापति, हरीओम प्रजापति, सतीश कुमार विश्वकर्मा, राजेष चन्द्र मिश्र, चन्द्रभूषण सिंह, रामगोपाल लोधी, विनोद कुमार मोर्य, अमृतलाल, रामऔतार, लखनलाल, शिवलाल, रूद्रपाल शर्मा, बलराम चन्द्र, रामा देवी, रेखा देवी, जयदेवी, बेबी परवीन, ज्ञानमती, अनीता देवी, बीना देवी, ननकी देवी, सावित्री देवी, सोमवती भी मौजूद रहीं।

News Wani