Breaking News

ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में 41 विद्यालयों के बच्चों ने किया प्रतिभाग

– 25 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को अंतिम चरण हेतु चयनित किया
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि।
फतेहपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड ऐरायां में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी ऐरायां रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड के 41 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले 25 सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को अंतिम चरण हेतु चयनित किया गया। अंतिम चरण में चयनित 25 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को रैंडम आधार पर पाँच-पाँच छात्रों के पाँच समूहों में विभाजित किया गया जिनके मध्य अंतिम चरण की विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आधार पर जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता हेतु सर्वश्रेष्ठ पांच बच्चों पवन सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय नक्सारा, अंशू पाल, कंपोजिट विद्यालय धनकामई, रिषभ सिंह, पीएमश्री विद्यालय कटोघन, मोहम्मद रेहान, कंपोजिट विद्यालय ऐरायां मशायक, आशीष कुमार, कंपोजिट विद्यालय हसनपुर अकोढ़िया का चयन किया गया। साथ ही जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हेतु अनुराग कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर सानी, प्रिंश कुमार, कंपोजिट विद्यालय धनकामई, पायल मौर्या, कंपोजिट विद्यालय मथुरादासपुर, अर्पिता सिंह कंपोजिट विद्यालय काही, सुनैना सिंह, कंपोजिट विद्यालय घूरी का चयन किया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र तथा स्टेशनरी पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, नोटबुक एवं ज्यांमेट्री बॉक्स प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ दस बच्चों को साइंस किट भी प्रदान की। सर्वश्रेष्ठ टीम के पांच बच्चों को मोमेंटो प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में विकास खण्ड के एआरपी आकाश कुमार सिंह, शेष नारायण दुबे, रघुराज मौर्य, दीपक कुमार, आनंद कुमार मिश्र, डॉ. अम्बिका प्रसाद मिश्र, अजय सिंह, लालचंद मौर्य, प्रेम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, ऋषि कुमार सिंह, सुषमा तिवारी, सरिता सिंह, उमेश कुमार मौर्य, मोहर सिंह, शैलेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, रवि कुमार तिवारी, अनिल कुमार, विनोद कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल

– आशीष कुमार को चुना गया महामंत्री – निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *