Breaking News

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में बच्चों ने लिया हरियाली का संकल्प

 

-हाथों में पौधा लेकर हरियाली का संकल्प लेते बच्चे
फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शनिवार को श्री चतुर्भुज बाबा मान सिंह शिक्षा मंदिर, बरनपुर एवं उत्तर प्रदेश स्वैच्छिक स्वास्थ्य संघ, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में श्एक पेड़ माँ के नामश् पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण के साथ विद्यार्थियों ने चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश स्वैच्छिक स्वास्थ्य संघ, लखनऊ के क्षेत्रीय समन्वयक पुनीत कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विनती श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, प्रभात वर्मा, विमल कुमार, प्रिया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और हरित भविष्य जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र एवं प्रेरणादायी नारे प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रोहित सिंह ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव रखना है। प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। मुख्य अतिथि पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ष्वृक्ष जीवनदायी ऑक्सीजन, स्वच्छ वायु और संतुलित जलवायु के सबसे बड़े आधार हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो हरित और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकता है। श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान प्रकृति और मातृ सम्मान के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने श्हर विद्यार्थी-एक पौधाश् का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About NW-Editor

Check Also

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने किशनपुर-पहाड़पुर सड़क निर्माण की रखी नींव

  -किशनपुर-पहाड़पुर मार्ग की सौगात -निर्माण का भूमि पूजन करती राजमंत्री कृष्णा पासवान खागा, फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *