Breaking News

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, 208 शिकायतों पर कार्रवाई

-थानों में चला समाधान का अभियान
-208 शिकायतों की सुनवाई, निस्तारण के निर्देश
-राधा नगर थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनती डीएम व साथ में एसपी
फतेहपुर। जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। थाना राधानगर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम व एसपी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से विवादित मामलों का मौके पर निरीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों और थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। उधर, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व थानाध्यक्षों की मौजूदगी में भी थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के दौरान जिले भर में 208 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 176 शिकायतें राजस्व विभाग और 32 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। मौके पर ही राजस्व विभाग की सात तथा पुलिस विभाग की छह शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। थाना समाधान दिवस के माध्यम से लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी समाधान कराने पर जोर दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में डॉ. राजेश त्रिवेदी का भव्य स्वागत, पत्रकारों ने जताई स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं

फतेहपुर (न्यूज़ वाणी)। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी के स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *