Breaking News

एम्बिशन स्कूल में चिल्ड्रेन्स फेस्ट का हुआ आयोजन

– बच्चों ने लगाए स्टाल, सभी ने सराहा
– चिल्ड्रेन्स फेस्ट में स्टाल लगाए बच्चे।
फतेहपुर। बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एम्बिशन पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रेन्स फेस्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल हफीज, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, कासिम अली एडवोकेट ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि और बुद्धिजीवी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अधिवक्ता अमरजीत भारती, मो. अरशद के अलावा जनप्रतिनिधि सभासद आफताब, इसमाइल, और धीरज कुमार के अलावा अजीत विद्यार्थी शामिल रहे। प्रबंधक दिलशाद अहमद और प्रधानाचार्या आरती सोनी ने भी प्रतिभाग किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टालों और उनकी कलाकृतियों का अवलोकन किया। प्रबंधक दिलशाद अहमद ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, वहीं प्रधानाचार्या आरती सोनी ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

About NW-Editor

Check Also

मांग पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे ठगी पीड़ित

– ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक में हुई चर्चा – नहर कालोनी में बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *