खागा, फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) की सदस्यता का अभियान शुरू हो गया है, संगठन में कलमकारों को जोड़ने की मुहिम की शुरुआत हो चुकी है। बताते चलें कि पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) का सदस्यता अभियान का शुभारंभ कराते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी को उनके जनसंपर्क कार्यालय पर संगठन का लोगो सौंपकर सदस्यता अभियान की शुरूआत किया गया। जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने फतेहपुर जिला इकाई के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह को संगठन का लोगो दिया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने जिला इकाई के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार को लोगो सौंपकर सदस्यता अभियान को गति दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद को सदस्यता अभियान का प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष सोनू वर्मा को फतेहपुर सदर तहसील का प्रभारी एवं अन्य तहसील अध्यक्षों को उनके तहसील का सदस्यता प्रभु बनाया गया है। इसके अलावा जिला सचिव धीर सिंह यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार को सदस्यता अभियान की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी के निर्देशन पर हर कलमकार को जोड़ने का प्रयास होगा। प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने बताया कि समूचे प्रदेश में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने संगठन को जनपद के कोने-कोने तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान खागा तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या, तहसील महासचिव ओमनारायण विश्वकर्मा, तहसील उपाध्यक्ष महेश चौधरी, तहसील सचिव नाजिया शेख, तहसील कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, तहसील कार्यकारिणी सदस्य रेहान, ब्लॉक ऐरायां अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, ब्लॉक महासचिव मेराज अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य नयन सिंह यादव सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे हैं।
