Breaking News

रमाबाई अंबेडकर की मनाई जयंती, व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा

बिंदकी, फतेहपुर। भीम आर्मी द्वारा रमाबाई अंबेडकर की जयंती मनाई गई इस मौके पर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा हुई वक्ताओं ने कहा कि वह त्याग बलिदान एवं नारी शक्ति करण की प्रतिमूर्ति है उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। नगर के तहसील रोड में शुक्रवार को दिन में करीब 1ः30 बजे भीम आर्मी द्वारा त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन संगिनी रमाबाई अंबेडकर की जयंती मनाई गई। रमाबाई अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष नरेंद्र गौतम उर्फ़ टाइगर ने कहा कि माता रमाबाई अंबेडकर को हमेशा याद रखा जाएगा वह त्याग बलिदान संघर्ष की प्रतिमूर्ति नारी सशक्तिकरण की आदर्श तथा समाज सेविका थी। इस मौके पर भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष दिनेश गौतम के अलावा पुत्तीलाल, दिलीप, अंशु, प्रियांशु, रोहित गौतम, पंकज, बाल्मिक, वीरेंद्र, मोहित, राम श्री देवी, अर्चना गौतम, नारायण, योगेश कुमार, गौतम कुमार तथा रानू प्रताप आदि मौजूद रहें।

About NW-Editor

Check Also

मिशन शक्ति के तहत सदर तहसील में हुआ कार्यक्रम

– एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित – उत्कृष्ट कार्य करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *