Breaking News

पंजाब CM को घातक केमिकल देने का दावा, तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती; अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में CM मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी।  पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।  पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया है। यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं।

मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। CM सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां छुट्‌टी करवा दी गई है। बता दें कि CM पहले रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिर सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए। वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें यहां फिर भर्ती कराया गया था।

धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा: हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजे ई-मेल में पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है।

हालांकि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन हर बार यह खोखली निकली और कोई धमाका नहीं हुआ। इस बार CM भगवंत मान को लेकर धमकी की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

क्या है पोलोनियम, जिससे CM को संक्रमित करने का दावा पोलोनियम-210 (Po-210) को दुनिया के सबसे घातक जहरों में से एक माना जाता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरण उत्सर्जित करता है। शरीर में यह खाने, पीने या सांस के जरिए चला जाए, तो अंदरूनी अंगों और DNA को तेजी से नष्ट कर देता है। उल्टी और लूज मोशन इसके शुरुआती लक्षण हैं। इसका कोई एंटीटोड नहीं है। यानी इसका असर खत्म करने की कोई दवा नहीं है।

About NW-Editor

Check Also

काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़, 5KM लंबी कतार

नई दिल्ली: देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *