“गौरव गोगोई विवाद पर CM हिमंता बोले— मामला गृह मंत्रालय भेजेंगे, ISI लिंक के आरोप”

असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। इस काम के लिए सैलरी अली तौकीर शेख ही देता था। हिमंता का आरोप है कि एलिजाबेथ ने भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं, और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थी। हिमंता ने यह भी दावा किया कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था।

गौरव गोगोई-एलिजाबेथ पर CM हिमंता के आरोप

  • एलिजाबेथ ने IB सूत्रों से क्लाइमेट एक्शन के बारे में जानकारी इकट्ठा कीं।
  • गौरव गोगोई ने चुनावी हलफनामे में पत्नी के पाकिस्तानी बैंक खाते के बारे में नहीं बताया।
  • गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ को पेमेंट करने के लिए FCRA नियमों को दरकिनार किया गया।
  • भारतीय फर्म में काम करते हुए, एलिजाबेथ 6 बार इस्लामाबाद गईं। दूसरे NGO में शामिल होने के बाद तीन बार पाकिस्तान का दौरा किया।
  • एलिजाबेथ सिर्फ अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाती थी, कभी फ्लाइट से नहीं गईं।
  • गौरव ने अपनी शादी से पहले दिसंबर 2013 में चुपके से पाकिस्तान गए थे। उस समय वे असम के सीएम के आवास पर रह रहे थे।
  • गौरव को 2013 में इस्लामाबाद, कराची जाने की इजाजत दी गई, हालांकि वीसा सिर्फ लाहौर के लिए जारी किया गया था।
  • कांग्रेस सांसद की यात्रा के बारे में असम पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
  • पाकिस्तान में 10 दिन के रहने के दौरान, गौरव डिजिटली साइलेंट थे, इस बीच उन्होंने वहां किसी तरह की ट्रेनिंग ली होगी।
  • पाकिस्तान से लौटकर गोगोई ने संसद में रक्षा उपकरणों और परमाणु संयंत्रों पर सवाल पूछे थे।

गृह मंत्रालय को जांच सौंपेंगे असम CM

CM सरमा ने शनिवार को कहा था कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और ब्रिटिश नागरिक एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई से जुड़ी भारत विरोधी साजिश की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी जाएगी। सरमा ने कहा कि SIT जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां केंद्रीय मदद के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है, क्योंकि इंटरपोल से मदद और भारत सरकार और संसद से संवेदनशील जानकारी की आवश्यकता है। इसलिए यह तय किया गया है कि मामला गृह मंत्रालय चुनी गई केंद्रीय सरकारी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।

हिमंता का दावा- गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट

सरमा ने जनवरी में गोगोई के पाकिस्तानी संबंधों का आरोप दोहराया और दावा किया था कि कांग्रेस नेता एक पाकिस्तानी एजेंट थे, जिन्हें विदेशी ताकतों ने प्लांट किया था। हिमंता ने कहा था कि उनके पास इसे साबित करने के लिए सबूत हैं।

हिमंता ने कहा था-

गौरव गोगोई पक्का पाकिस्तानी एजेंट है। अगर उसमें हिम्मत है, तो मेरे खिलाफ मानहानि का केस करे। मेरे पास सबूत हैं, वह 100 परसेंट पाकिस्तानी एजेंट है। उसे एक विदेशी ताकत ने हमारे देश में प्लांट किया है। वह एक प्लांटेड आदमी है। मैं यह तथ्यों के साथ कह रहा हूं।

गौरव ने कहा था- पत्नी आईएसआई एजेंट, तो मैं भी RAW एजेंट

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी खुद को R&AW एजेंट बताया था। गौरव ने कहा था- “अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर कोई ऐसा परिवार जिसके खिलाफ कई केस और कई आरोप हैं, मुझ पर आरोप लगाता है। असम के मुख्यमंत्री ये आरोप सिर्फ अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए लगा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

“मणिपुर में नई सरकार के बाद चुराचांदपुर में पथराव और आगजनी से हालात बिगड़े”

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम नए उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति के विरोध में शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *