Breaking News

“महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव: सुनेत्रा और रोहित पवार ने डाला वोट, 12 सीटों पर मतदान जारी — लाइव अपडेट्स”

मुंबई : महाराष्ट्र के 12 जिलों की 731 जिला परिषद सीटों और 125 पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए चुनाव आज हो रहा है। सभी बारह जिला परिषदों में कुल 731 सीटें है, जिनमें से 369 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 83 सीटें अनुसूचित जाति, 25 सीटें अनुसूचित जनजाति और 191 सीटें पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए आरक्षित हैं। इन सभी जिला परिषद सीटों के लिए कुल 2 हज़ार 624 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सभी 125 पंचायत समितियों में कुल 1 हज़ार 462 सीटें हैं, जिनमें से 731 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व है। 166 सीटें अनुसूचित जाति, 38 सीटें अनुसूचित जनजाति और 342 सीटें पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए आरक्षित है।

बारामती में सुनेत्रा पवार ने किया वोट

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए अपना वोट डाला। वह बारामती के एक सेंटर पर वोट डालने पहुंचीं। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। मतगणना 9 फरवरी को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। ये चुनाव कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लातूर, धराशिव और परभणी जिलों में हो रहे हैं।

कितना प्रत्याशी मैदान में?

पंचायत समिति की इन सभी सीटों के लिए कुल 4,814 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग ने 13 जनवरी, 2026 को रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर में 12 जिला परिषदों और उनके तहत आने वाली 125 पंचायत समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी।

अजित पवार के निधन के चलते टल गई थी तारीख

यह मतदान 5 फरवरी 2026 को होना था, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु के बाद राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया गया था। इसके कारण वोटिंग और काउंटिंग की तारीख बदल दी गई। नए शेड्यूल के अनुसार अब मतदान 7 फरवरी सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।

About NW-Editor

Check Also

तमिलनाडु में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की 717 शराब दुकानें बंद होंगी, CM विजय का बड़ा ऐलान

तमिलनाडु में जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *