न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।। राजकीय हाईस्कूल गुमाई में विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और लेखन कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेरा गांव’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने गांव की विशेषताओं, संस्कृति और सामाजिक परिवेश को शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता का आयोजन अस्तित्व फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक नीरज, सह संस्थापक डॉ. हेमंत कुमार यादव एवं दीनदयाल यादव मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य राम निहोर, नवल, आशीष सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और संस्था के सदस्य अजय कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चांदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रांशी द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा प्रिया, काजल, मोहनी, मालती और आशीष समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी लेखन प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने और गांव की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान को समझने का अवसर मिला।
News Wani
