Breaking News

शालिनी सिंह पटेल बनीं जेडीयू की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट, राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल को राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट बनाया है। पार्टी के इस फैसले से बुंदेलखंड में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

17 नवंबर 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार विधान परिषद सदस्य आफाक अहमद खान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में शालिनी सिंह पटेल को राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक दायित्व निभाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय मंच पर पार्टी का पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। नई जिम्मेदारी के तहत वह विभिन्न मीडिया मंचों पर जेडीयू की नीतियों, विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगी।

इस नियुक्ति को बुंदेलखंड के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। शालिनी सिंह पटेल को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने की खबर से बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए शालिनी सिंह पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

About NW-Editor

Check Also

बुंदेलखंड की धरती पर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रहीं बांदा की ‘लीलावती’, योगी सरकार की नीतियों और ‘मिशन शक्ति’ से मिला संबल

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। बुंदेलखंड की वीर बेटियां आज केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *