Breaking News

बांदा की डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ की नई पुस्तक का कवर जारी, मानवता और विश्वशांति का संदेश देगी रचना

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 69वें दिन 69वीं पुस्तक का कवर जारी, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू एवं अमित गुप्ता जी ने किया लोकार्पण

बांदा। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 69वें दिन बांदा की साहित्यकार एवं समाजसेविका डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ की पुस्तक ‘संत सौरभ : चराग़-ए-इंसानियत’ के कवर का लोकार्पण पूर्व चेयरमैन मोहन साहू जी एवं उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अमित गुप्ता जी के शुभ कर-कमलों से किया गया।

यह पुस्तक सौहार्द शिरोमणि एवं जगत धर्म चक्रवर्ती संत डॉ. सौरभ पाण्डेय महाराज के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व एवं मानवीय चिंतन पर आधारित है। इसमें इंसानियत, मोहब्बत, करुणा, सेवा, धार्मिक सद्भाव और विश्वशांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को साहित्यिक अभिव्यक्ति प्रदान की गई है।

गोरखपुर के भस्मा गांव में जन्मे संत सौरभ धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक एवं प्रमुख हैं। वे ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ वैश्विक स्तर पर मानवता, प्रेम और सद्भाव का संदेश प्रसारित कर रहे हैं।

लेखिका डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ बांदा के मर्दन नाका की निवासी हैं। वे ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन, बांदा की संस्थापिका एवं अध्यक्ष हैं। उनकी पुस्तक ‘अब तलक महफ़ूज़ है’ उत्तराखंड से प्रकाशित हो चुकी है।

साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. मंतशा निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण, उनकी सेवा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं। उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है तथा विभिन्न मानद उपाधियाँ भी प्राप्त हुई हैं।

इस अवसर पर डॉ. मंतशा ‘क़ातिब’ ने संत डॉ. सौरभ पाण्डेय महाराज के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं संत सौरभ जी की बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूँ, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा और उनके जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व एवं मानवतावादी विचारों को अपनी लेखनी के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर दिया। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान से जुड़कर एक नई पहचान बनाने का अवसर मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि मेरी कलम के माध्यम से इंसानियत, मोहब्बत, आपसी भाईचारे और विश्वशांति का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचता रहे।”

इस अवसर पर सत्येंद्र गुप्ता, सिराज, राजू, पप्पू, राजेंद्र सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, अरुण निगम, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शफीक एवं मोहम्मद जुबैर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से मानवता, विश्वशांति और सार्वभौमिक सद्भाव का संदेश वैश्विक स्तर पर पहुँचाना है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

शालिनी सिंह पटेल बनीं जेडीयू की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट, राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *