Breaking News

हुसैनगंज विधायक ने सीसी मार्गों का किया लोकार्पण

– सीसी मार्ग का लोकार्पण करतीं विधायक ऊषा मौर्या।
खागा, फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाल का पुरवा एवं पतरिया में विधायक निधि से निर्मित सींसी मार्गों का विधायक ऊषा मौर्य ने लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। ग्रामीणों ने सीसी मार्ग बनने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए एक उपयोगी विकास कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान युवा सपा नेता विकल्प मौर्य, प्रधान मुन्ना मौर्य, सेक्टर प्रभारी बाबू सिंह यादव, प्रधान सुनीता देवी, पूर्व प्रधान बिंदा मौर्य, मोहम्मद ताहिर, रंजीत मौर्य, अनिल मौर्य, मोनू यादव, राजेश मौर्य, शिव विशाल मौर्य सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

हक व बातिल की जंग में इमाम हुसैन ने पेश की इंसानियत की मिसाल

– कारी मौलाना अनवार अहमद। फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष गांव में आठ मुहर्रम पर आयोजित मजलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *