Breaking News

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गान

– सीएम योगी के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
– सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखते डीएम, सीडीओ व अन्य।
फतेहपुर। राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम के सामूहिक गायन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार महात्मा गाँधी सभागार में हुआ।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी किया। डीएम, सीडीओ समेत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। डीएम ने कार्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस प्रकार क आयोजनों से आमजनमानस में देशप्रेम की भावना का संचार होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम उरई मजरे कोर्रा कनक में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *