साहब! मेरी बीवी के चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है. अभी भी एक प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है. मुझे तो डर है कहीं… इतना कहते ही अमित सेन फफक-फफक कर रोने लगा. अमित ने अपनी पूरी कहानी एक पोस्टर में लिख उसके साथ पत्नी की तस्वीरें लगाई थीं. मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है. अमित ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से अपनी जान को खतरा बताया.
मामला जनकपुरी इलाके का है. यहां रहने वाले अमित सेन ने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को पोस्टर दिखाया, जिसे देख कलेक्टर भी हैरान रह गई, क्योंकि पोस्टर में पीड़ित पति अमित सेन ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी अब तक 4 बॉयफ्रेंड बना चुकी है. इन दिनों वह घर छोड़कर राहुल बाथम नाम के बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है. अमित का आरोप है कि उसके बॉयफ्रेंड और पत्नी ने मिलकर बड़े बेटे हर्ष की भी हत्या करवा दी थी. वहीं, छोटे बेटे को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है. जब उसने इसका विरोध किया तो उसका बॉयफ्रेंड उसकी हत्या करने की धमकी दे रहा है.
News Wani
