Breaking News

बजट पर आम लोगों की रूचि

बीते दिनों संसद में इकनॉमिक सर्वे पेश किया गया, जिसमें यह बात साफ कर दी गई कि जब तक वैश्विक बाजार में टेंशन रहेगा, तब तक इनकी कीमतें नीचे नहीं आने वाली। यानी अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जेब अभी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। मै नफीस जाफरी आपको यह बता दूं कि साल 2025 सोना-चांदी के लिए शानदार रहा था। जियो पॉलिटिकल टेंशन
के बीच निवेशकों ने सेफ हेवन के लिए इनमें निवेश करना शुरू कर दिया। तब किस ने सोचा होगा कि आज 2026 में हम सोने को 2
लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी को 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर जाते देख रहे होंगे। इकनॉमिक सर्वे में बताया गया कि अमेरिकी
डॉलर की कम होती ताकत ने गोल्ड-सिल्वर को सपोर्ट दिया है। दूसरी तरफ दुनिया भर में चल रहे वॉर को देखते हुए निवेशक डरे हुए हैं। इसलिए वो एक ऐसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं, जहां पैसा सेफ रह सके। अब बात आम बजट की तो मालूम हो कि जिस तरह से हर घर का एक बजट होता है, उसी तरह से देश का भी एक बजट होता है। इसमें तय होता है कि सालभर में कितना पैसा कहां खर्च किया जाएगा? और कहां से कितना कमाया जाएगा? अब 1 फरवरी यानी आज 2026-27 के लिए बजट आएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना लगातार 9वां बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही लगातार 9वीं बार बजट पेश करने वालीं निर्मला सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी। बजट जब भी आता है तो पूरे देश की निगाहें इस पर टिक जाती हैं। वो इसलिए क्योंकि इसका असर हम सब पर पड़ता है। चाहे वो
आम आदमी हो या कारोबारी हो या फिर कोई दिहाड़ी मजदूर या फिर कोई गृहिणी। बजट आने से पहले ही गूगल पर कई तरह की चीजें सर्च होने लगती हैं। बजट से सबसे ज्यादा उम्मीदें आम आदमी को होती है, क्योंकि उसे इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद होती है। सरकार भी अपने बजट को आम आदमी वाला ही बताती है। और हो भी क्यों न? देश की लगभग 40 फीसदी आबादी मध्यम वर्गीय ही तो है। लेकिन गूगल ट्रेंड्स के नतीजे बताते हैं कि बजट से पहले और बजट के बाद अगले दिन तक सर्चिंग में बजट कीवर्ड ही भारी पड़ता है। 30 जनवरी
से लेकर 2 फरवरी तक गूगल पर इनकम टैक्स की तुलना में बजट की सर्चिंग ज्यादा होती है। 2023, 2024 और 2025 में 30 जनवरी से 2 फरवरी के बीच के गूगल ट्रेंड्स पर जब हमने बजट और इनकम टैक्स डालकर सर्च किया, तो पता चला कि बजट की सर्चिंग चारों दिन इनकम टैक्स से ज्यादा ही रही। गूगल ट्रेंड्स के डेटा से पता चलता है कि लोग गूगल पर क्या सर्च कर रहे हैं? डेटा बताता है कि बजट के बाद लोग इसके हाइलाइट्स, हिंदी में वित्त मंत्री का भाषण, वित्त मंत्री के भाषण का समय, लाइव अपडेट्स या बजट की टाइमिंग को लेकर सबसे
ज्यादा सर्च करते हैं। पिछले बजट में सरकार ने 12 लाख तक की कमाई को टैक्स फ्री कर दिया था। इसके बाद गूगल पर नई टैक्स स्लैब, 12 लाख तक टैक्स, ओल्ड बनाम न्यू टैक्स स्लैब, टैक्स रीबेट मीनिंग, इनकम टैक्स कैलकुलेटर जैसे कीवर्ड से ज्यादा सर्च किया गया।

About NW-Editor

Check Also

अमेरिकी दस्तावेज़ों में दिखा भारत की आपत्तियों का असर

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *