कांग्रेसियों ने कई स्थानों पर मनाया आजादी का जश्न

– शहर अध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों को बताया संविधान विरोधी
– कार्यक्रम को संबोधित करते शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा।
फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पृथ्वीपुरम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने झंडा आरोहण कर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए उसकी सुरक्षा का आवाहन किया। ज्वालागंज स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने झंडा फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ बताते हुए भाजपा की नीतियों को संविधान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में आपसी भाईचारा बना रहे देश तरक्की करे, इसके लिए कांग्रेस सदैव संकल्पित रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, रामनरेश महराज औसाफा अहमद ने भी संबोधित करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन का बखान किया। इस मौके पर आदित्य श्रीवास्तव, सहाब अली, बशीर अहमद, निजामुद्दीन, चंद्र प्रकाश लोधी, नसीम अंसारी, अजय कुमार बच्चा, निज़ामुद्दीन, शमशाद अहमद, अब्दुल समद, नौशाद अहमद, धर्मेंद्र सिंह, कौशल किशोर शुक्ला, अजय बच्चा, राशिद सिद्दीकी, आनन्द सिंह गौतम, इशरत खान, सूरज पटेल, शकीला बानो, मो. रमजान मो. फैजान नफीस खान, एमएल श्रीवास आदि लोग मौजूद रहे। इसी के साथ खंभापुर स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण मिश्र ने झंडारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

About NW-Editor

Check Also

परिषद ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का किया स्वागत

– वैश्य समाज के उपवर्गों को एकजुट कर समाज को करें मजबूत: चारु –  राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *