Breaking News

अवंतीबाई लोधी की जयंती कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर बसपाई नाराज

– इस अपमान का बदला अवश्य लेगा लोधी समाज: वीर प्रकाश
–  पत्रकारों से बातचीत करते बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी।
फतेहपुर। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर बसपाईयों ने नाराजगी का इजहार किया। अनुमति न मिलने पर भाजपा पर तीखे प्रहार किए और कहा कि लोधी समाज इस अपमान का बदला अवश्य लेगा। शनिवार को कचेहरी परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने कहा कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसकी अनुमति के लिए उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन एसडीएम ने शहर में चल रहे मकबरे-मंदिर विवाद पर लागू धारा 163 बीएनएस का हवाला देते हुए अनुमति प्रदान नहीं की। श्री लोधी ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाली महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर अनुमति न देना खास तौर पर लोधी समाज का अपमान है। भाजपा शासन ने जानबूझकर यह काम किया है। लोधी समाज इस अपमान का बदला अवश्य लेगा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री की अनुमति से यह कार्यक्रम किया जा रहा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना दे दी गई है। हालात सामान्य होने पर अवंतीबाई लोधी व जनपद के लोधी समाज का कार्यक्रम बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस मौके पर सूर्य प्रकाश लोधी, हेमराज वर्मा, चंदन लोधी, छेदीलाल, मुकुन्द, सर्वेश गौतम, अभिशेक भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *