Breaking News

राज्यमंत्री ने प्रेक्षागृह में ध्वजारोहण कर उड़ाए तिरंगा गुब्बारे

– आकांक्षा हाट के तहत लगी प्रदर्शनी का राज्यमंत्री समेत अधिकारियों ने किया शुभारंभ
– प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया सम्मानित
– प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करतीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व अन्य।
फतेहपुर। 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया। तिरंगा गुब्बारे उड़ाए। एनसीसी बैण्ड ने राष्ट्रधुन का वादन भी किया। नीति आयोग द्वारा वोकल फॉर लोकल ब्रांड के अन्तर्गत आकांक्षा हाट की लगाई गई प्रदर्शनी का राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने श्रीगणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों-बच्चियों ने देश भक्ति गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मंत्री ने पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र, पौध देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके बलिदान एवं योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता, रस्सा कसी, लंबी कूद में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, ड्रेस व मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। राज्यमंत्री ने देश की आजादी हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। हमारी आने वाली पीढ़ी को यह पता चले कि हमे अपनी आजादी कितने बलिदान एवं संघर्ष के बाद मिली है। राज्यमंत्री ने जनपद को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कुशल प्रबंधन एवं नेतृत्व के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीएम ने राज्यमंत्री समेत सभी अतिथिगणों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की प्रेरणा एवं उनके मार्गदर्शन में जनपद का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व गणमान्य नागरिकों, छात्र/छात्राओं सहित संबंधित उपस्थित रहे तत्पश्चात राज्यमंत्री ने स्पोर्ट्स स्टेडियम शांतीनगर में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु एक-एक पौध रोपित किया। मोटर साइकिल तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली में युवा पूरे जोश के साथ वन्देमातरम, भारत माता की जय घोष एवं मोटर साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाए आगे बढ़ रहे थे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी कानपुर से दबोचा गया

फतेहपुर। सरकारी राशन कोटा और कॉलोनी का सपना दिखाकर महिलाओं से रकम ऐंठने वाले शातिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *