Breaking News

मृतक लेखपाल के परिजनों की मांगों को लेकर डीएम से मिले कांग्रेसी

– डीएम से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट में खड़े कांग्रेसी।
फतेहपुर। बीती पच्चीस तारीख को खजुहा निवासी एसआईआर कार्य में लगे बिन्दकी तहसील के लेखपाल सुधीर कुमार कोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के उपरांत उनके निराश्रित माता पिता के जीवन यापन हेतु एक मांग पत्र लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी रवींद्र सिंह से मुलाकात की। मांग पत्र में कांग्रेसियों ने मांग की कि मृतक की बहन को सरकारी नौकरी देते हुए त्वरित जीवन यापन के लिए एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए साथ ही घटना में मृतक को प्रताड़ित करने वाले दोषी अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा जाए। मांग पत्र सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि इतनी हृदय विदारक घटना होने के बावजूद प्रशासन संवेदनहीन नजर आता है, उन्होंने बताया कि कल उनके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मृतक की बहन ने बताया कि मिट्टी जाने के बाद कोई भी अधिकारी उनसे बात तक करने नहीं आया जबकि जिलाधिकारी ने बताया कि परिवार से सहायता हेतु बात हो चुकी है। इसका अर्थ है कि प्रशासन घटना में गंभीर नहीं है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग का मात्र 19 दिनों में एसआईआर पूर्ण करने का फरमान कर्मचारियों की मौत का कारण बन रहा है परंतु भाजपा सरकार निर्दयता के साथ अपनी चुनाव जीतने की अभिलाषा के चलते जा रही जानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्पष्ट निर्देश है कि इस प्रदेश व्यापी आंदोलन में न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लेखपालों का सभी कांग्रेसजन समर्थन करें एवं कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ सहभागिता निभाएं। मांग पत्र सौंपने में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता, श्रवण गौड़, संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, मणि प्रकाश दुबे, आशीष गौड़, देवी प्रकाश दुबे, रामनरेश महराज, बीरेंद्र गुप्ता आदित्य श्रीवास्तव, नीलम द्विवेदी, अभय शुक्ला, आनंद सिंह गौतम, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नफीस खान मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *