Breaking News

प्रतियोगिताओं से यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

– जिला अपराध निरोधक समिति ने कराया आयोजन
– रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।
फतेहपुर। यातायात माह नवंबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देशन पर जिला अपराध निरोधक समिति ने शहर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज पनी में रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरन ने बताया कि यातायात माह के अन्तर्गत लोगों को जागरूक करने हेतु आज रंगोली, चितकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों सहित आम जनमानस को जागरूक किया जा सके। प्रतियोगिता में वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। सीट बेल्ट लगाएं एवं यातायात के नियमों का पालन करें सहित आदि स्लोगन लिखकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर कमल चंद वर्मा, राम किशोर गुप्ता, आशीष मिश्रा, जुबेरिया खातून, लीना श्रीवास्तव, अभिषेक सैनी, जयप्रकाश सिद्धराज, जवाहरलाल जायसवाल, शैलेंद्र शरन सिम्पल, सुरेंद्र पाठक आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल बस चालकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

– रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे – स्कूल बस चालकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *