Breaking News

बांदा में पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, निशानदेही पर हंसिया बरामद

 न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने 30 अक्टूबर 2026 की देर रात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधा पुरवा में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। इसी दौरान रात्रि गश्त और चेकिंग के समय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नवादा मोड़ के पास बने यात्री प्रतीक्षालय से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीलम पुत्र मोतीलाल, निवासी बांधा पुरवा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 559/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह, निरीक्षक प्रभुनाथ यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, उत्कर्ष सिंह, सुखबीर सिंह तथा कांस्टेबल हर्ष तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, अरमान अली, सचिन कुमार और गवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन से महाराणा प्रताप चौराहे तक निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बांदा में पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *