Breaking News

बांदा में बाल एवं महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनपद में बाल विवाह, बाल श्रम, किशोर अपराधों, महिला उत्पीड़न और बच्चों के संरक्षण से जुड़े मामलों की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस विभाग ने समीक्षा बैठक आयोजित की। 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन बांदा में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आयोजित की गई।

बैठक में बाल एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने तथा ऐसे मामलों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा बच्चों की बरामदगी पर विशेष जोर

बैठक में गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने और CCTNS एवं वात्सल्य पोर्टल पर संबंधित सूचनाओं को समय से अपडेट करने पर जोर दिया गया। बरामद बालिकाओं का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराने तथा पीड़ित बालिकाओं के बयान महिला पुलिस अधिकारी से दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मामलों में पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

चार माह से अधिक समय से लापता बालिकाओं के मामलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को विशेष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पीड़ित बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास पर जोर

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित बच्चों की पहचान और गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाए। ऐसे बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके संरक्षण एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, विधि से संघर्षरत किशोरों से जुड़े मामलों में किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के निर्धारित प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, थाना AHT के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, संयुक्त निदेशक कार्यालय से राजीव कुमार यादव, ग्रामीण स्वावलंबन समिति से ममता देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़िया, साथी संस्था के प्रतिनिधि प्रमोद तिवारी, ग्रामीण परंपरा विकास संस्था से भगवती प्रसाद एवं शिवम यादव, वन स्टॉप सेंटर से रमा साहू और चाइल्ड हेल्पलाइन से आकाश यादव उपस्थित रहे।

इसके अलावा GRP थाने से उपनिरीक्षक अंशुभान सिंह, महिला आरक्षी सीतू सिंह, RPF से ASI विनय कुमार सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा जनपद के समस्त थानों से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को उचित संरक्षण दिलाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन से महाराणा प्रताप चौराहे तक निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बांदा में पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *