Breaking News

बारिश से खराब हुआ राछा गांव का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरा राजस्व ग्राम राछा में भारी बारिश के चलते कच्चा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ते की हालत खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है।

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण कराने और जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण रास्ते पर जगह-जगह मिट्टी और गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान उग्रसेन राजपूत को पत्रकार उमेश यादव के माध्यम से दी गई थी। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव हर्ष कुमार और खंड विकास अधिकारी को भी फोन के जरिए तीन से चार बार समस्या से अवगत कराया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव ने मौके पर पहुंचकर रास्ते का निरीक्षण करने और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही मार्ग की मरम्मत कराई गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्हें रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव भेजकर मार्ग की स्थिति का निरीक्षण कराया जाए। साथ ही रास्ते में आवश्यक मिट्टी डलवाकर मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

इस दौरान रंजीत कुमार श्रीवास, मतगंजन, प्रमोद यादव, मलखान वर्मा, अरविंद यादव (समाजसेवी), महेश सिंह, सुखराज प्रजापति, नवल किशोर, सविता, नंदकिशोर, रामकरण खेंगर, रोहित गुप्ता, सुकुरवा प्रजापति, मनमोहन खेंगर, रामदयाल प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन से महाराणा प्रताप चौराहे तक निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बांदा में पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *