Breaking News

एनसीसी के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया

 

फ़िरोज़ाबाद एनसीसी के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिक्स यूपी बटालियन एनसीसी फिरोजाबाद के कमांडेंट कर्नल कृष्ण केशव सिंह के निर्देशन में सी.एल.जैन कालेज में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसे, वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्राचार्य- इंचार्ज प्रोफेसर जी.सी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो, कॉलेज प्रांगण से प्रारंभ होकर नगला भाऊ, मीरा चौराहा होते हुए विद्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई। इसी श्रृंखला में पोस्टर व निबंध एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें, कैडेटो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में तनु व प्रीति ने प्रथम और रिया व अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा, निबंध प्रतियोगिता में प्रियांशी एवं तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रोफेसर जी.सी यादव ने सभी कैडेट्स को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से एन.सी.सी अधिकारी डॉ अरुण कुमार यादव, डॉ सर्वेश चंद यादव, डॉ श्रीमती रश्मि जिंदल, डॉ हेमलता यादव, दीपक कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान

  फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *