Breaking News

एम डी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित हुई संविधान क्विज

सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विद्यालय के कक्षा 11 के नागरिक शास्त्र के विद्यार्थियों के मध्य संविधान क्विज का आयोजन किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों से क्विज में भारतीय संविधान के जनक, भारतीय संविधान को निर्माण करने वाली संविधान सभा की बैठक, संविधान सभा के स्थायी एवं अस्थायी अध्यक्ष, संवैधानिक सलाहकार, संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, मत देने की आयु, निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल, लोकसभा के निर्वाचन लड़ने की आयु, संविधान सभा, राज्यसभा के पदेन सदस्य, नीति निदेशक तत्व आदि विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से क्विज का संचालन किया। जिसमें कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह से प्रतिभाग किया। क्विज में विजयी प्रतिभागी क्रमशः निशा, दीक्षा, अमन, अमित, विशाल, रोशनी, तान्या, बबीता, इरम, शौली, स्वाली एवं खुशबू को अश्वनी कुमार जैन द्वारा सम्मानित भी किया गया। क्विज में बबिता, तबस्सुम, प्राची, छवि,काजल, प्रिया, रीनो, रुचि, साक्षी, तान्या पाटकर, सुन्दरी, शिवानी, खुशी, अपूर्वा, निशा, पूजा, शाहीन, वैष्णवी, सोनी, आरती, प्रतीक्षा, निधि, साधना, सनाया, अंशुल, देवराज, ब्रजमोहन, गुलशन, आशीष, कार्तिकेय शर्मा, इरम मंसूरी, साधना आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

About NW-Editor

Check Also

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना’ का बड़ा कैंप, तेजी से बनाए जा रहे ‘स्टेट हेल्थ कार्ड’

फिरोजाबाद । जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजकीय कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पेंशनरों तथा उनके आश्रित परिजनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *