फतेहपुर। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व ओजोन दिवस-2026 का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में विज्ञान संकाय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पोस्टर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और नाटिका के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रोफेसर शकुंतला एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने ओजोन दिवस के महत्व, उपयोगिता एवं वर्ष 2026 की थीम ‘ठंडे ग्रह के लिए वैश्विक प्रयास’ विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों का मूल्यांकन डॉ. अनुष्का चौधरी, डॉ. प्रगति द्विवेदी एवं श्री आनंदनाथ ने किया।
प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की सुकर्णा पटेल और स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रसिद्धि श्रीवास्तव तथा बीए द्वितीय वर्ष की मरियम शमीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की सोमिता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमेश सिंह एवं जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राज कुमार ने कराया। इस दौरान डॉ. राज कुमार ने वर्ष 2024 के विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच किए गए अपने शोध का भी प्रस्तुतीकरण किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. लक्ष्मीना भारती, प्रो. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. शरद चंद्र राय, डॉ. शालिनी कनौजिया, डॉ. अमित कुमार तिवारी, बृजेश कुमार पाल, डॉ. शिखा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
News Wani
