Breaking News

बेटी की मौत या हत्या? ससुरालवालों पर गंभीर आरोप

 

चौबेपुर, कानपुर नगर: क्षेत्र के ग्राम खेमई निवासी हरिद्वार पुत्र हरीराम ने अपनी पुत्री की मौत को लेकर चौबेपुर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री सुषमा देवी की हत्या ससुराल पक्ष द्वारा की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता हरिद्वार ने पत्र में बताया कि उनकी शादी आठ साल पूर्व ग्राम खेमई थाना चौबेपुर के अंतर्गत रहने वाली युवती सुषमा से हुई थी।

बीते 15 जून को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि कमरे में पंखे की हुक पर कोई फंदा नहीं था और न ही कोई फंदे से लटकने के चिह्न दिखाई दिए। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी की हत्या कर शव को चारपाई पर रख दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन सुषमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगा। हरिद्वार ने यह शिकायत थाना प्रभारी महिला, चौबेपुर को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About NW-Editor

Check Also

लैंबॉर्गिनी कांड में बड़ा एक्शन, कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइवर थ्योरी खारिज

कानपुर। शहर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *