Breaking News

प्यार की जगह मिली मौत: ब्रह्मपुरी में नवविवाहिता की हत्या, श्मशान से उठा पति गिरफ्तार

 

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में पति गौरव ने पत्नी कोमल की बुधवार रात गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बृहस्पतिवार सुबह आरोपी महिला के शव को लेकर सूरजकुंड पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस व महिला के परिजनों को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को सूरजकुंड से गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी थाना क्षेत्र के शाहपुर जटगांव निवासी रवि ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन कोमल की शादी दो महीने पूर्व ब्रह्मपुरी के गौतम नगर निवासी गौरव से हुई थी। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर कोमल का उत्पीड़न कर रहे थे। बुधवार रात आरोपियों ने कोमल के साथ मारपीट की। विरोध किया तो आरोपी पति ने गला दबाकर कोमल की हत्या कर दी।

बृहस्पतिवार सुबह आरोपी कोमल  के शव को लेकर सूरजकुंड पहुंच गया। जहां उसने पुलिस व परिजनों को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान आरोपी ने महिला के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। आरोपी की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।  परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। जहां से पुलिस सूरजकुंड पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

सुहागरात पर दूल्हा गायब! मेरठ में गुमशुदगी का ड्रामा हरिद्वार में हुआ खत्म, ‘नर्वस थ्योरी’ ने खोला पूरा राज़

मेरठ: शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की पहली रात सुहागरात कही जाती है. इस दिन को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *