Breaking News

केरल में बेबसी की मौत: बेटे की इंजीनियरिंग फीस नहीं जुटा पाए पिता, जंगल में जाकर की आत्महत्या

केरल: केरल के पथनमथिट्टा जिले में अपने बेटे के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाने से परेशान होकर उसके पिता ने जंगल में आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान वी. टी. शिजो (47) के रूप में हुई और वह मूंगामपारा जंगल में रविवार शाम फंदे से लटका मिला। उनके बेटे को तमिलनाडु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिल गया था, लेकिन इसके लिए फीस देने में परिवार असमर्थ था। ऐसे में उन्होंने मौत को गले लगाना मुनासिब समझा और जंगल में फांसी लगा ली।

रिश्तेदारों ने बताया कि: शिजो को बहुत अधिक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। उनकी पत्नी सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षिका के तौर पर नौकरी करती थी, जिसकी नियुक्ति को इस साल की शुरुआत में अदालत द्वारा मंजूरी दी गई थी। शिजो अपनी पत्नी के 12 वर्षों के बकाया वेतन की उम्मीद कर रहे थे। उनकी पत्नी को इस वर्ष फरवरी से वेतन मिलना शुरू हो गया था, लेकिन कथित तौर पर जिला शिक्षाधिकारी (DEO) कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पिछले 12 वर्षों के बकाया भुगतान में देरी की जा रही थी।

पुलिस का मानना है कि: परिवार की आर्थिक तंगी और कॉलेज में प्रवेश के लिए धन जुटाने में असमर्थता के कारण यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

“केरल हॉस्टल में सुबह ट्रेनिंग पर नहीं पहुंचीं खिलाड़ी, दरवाजा तोड़ते ही मिलीं दो की लाश”

कोल्लम: खेल जगत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *