बार काउंसिल प्रत्याशी की मौत पर न्यायिक जांच की मांग

– राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
– तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
खागा, फतेहपुर। भदोही जनपद के गोपीगंज लालानगर टोल प्लाजा पर टोल की लाइन में खड़ी कार से उतरे वकील की मौत पर वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि प्रभात मिश्रा को मोटरसाइकिल ने सीधे टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। टक्कर मारकर काल के गाल में पहंुचाने की घटना को लेकर खागा के वकीलों में खासा रोष देखने को मिला। अपने साथी की मौत को दुर्घटना नहीं बल्कि सोची समझी घटना मानकर खागा के वकीलों ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार शैल कुमारी को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में वकीलों ने मांग किया कि बार काउंसिल के प्रत्याशी सोराओं प्रयागराज निवासी युवा अधिवक्ता प्रभात मिश्रा की मौत दुर्घटना कम घटना ज़्यादा प्रतीत होती है इसकी न्यायिक जाँच होनी। अधिवक्ता के पीड़ित परिजन को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए, और बहुप्रतीक्षित माँग वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इस मौके पर अधिवक्तागणों में रामसखा द्विवेदी, अरविन्द पांडेय, इसराइल फ़ारूकी, सूर्य प्रकाश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, जितेंद्र द्विवेदी, राजेश तिवारी, कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, राजा राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, आशुतोष पांडेय, कृष्णकांत त्रिवेदी, अंशुमान शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह, आनंद मोहन त्रिपाठी, शालू अग्रहरि, सुमन, महेश सिंह, अरुण, अनूप कौशल सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

काज़ी-ए-शहर का इंतकाल, उमड़ा जनसैलाब

– हसवा स्थित आबाई कब्रिस्तान में बाद नमाज जोहर हुए सुपुर्द-ए-खाक फतेहपुर। काज़ी-ए-शहर, आलिम-ए-दीन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *