Breaking News

महोबा समेत चार जिलों में अतिवृष्टि से तबाही, 90% से अधिक फसल नुकसान के सर्वे की उठी मांग

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों व परिवारों को शीघ्र मिले राहत: जितेंद्र सिंह सेंगर

चित्रकूट धाम मंडल के महोबा समेत चारों जिलों में 90% से अधिक फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग

एमएलसी सेंगर ने कमिश्नर व सीएम कार्यालय से फोन पर वार्ता कर वस्तुस्थिति से कराया अवगत

महोबा। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि के कारण महोबा, बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट जनपदों में व्यापक स्तर पर कृषि व जन-धन का नुकसान हुआ है। विभिन्न ग्रामीण इलाकों में किसानों की फसलें और कृषि भूमि पूरी तरह तबाह हो गई हैं, वहीं अनेक निर्धन परिवारों के कच्चे मकान ढह गए हैं।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) व सभापति जितेंद्र सिंह सेंगर ने प्रभावित परिवारों एवं अन्नदाताओं की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त (कमिश्नर) से फोन पर वार्ता कर क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
वार्ता के दौरान कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि पीड़ित किसानों की फसलों का तत्काल पारदर्शी सर्वे कराकर शीघ्र आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पीड़ित परिवारों को भी नियमानुसार आर्थिक राहत राशि प्रदान की जाएगी।
90 प्रतिशत से अधिक नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग
एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने महोबा सहित चारों जनपदों में फसलों एवं कृषि भूमि को हुए 90 प्रतिशत से अधिक नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की पुरजोर मांग की है।
उन्होंने कहा, “हमारे अन्नदाता और प्रभावित परिवार इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं। आपदा की इस घड़ी में हम हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाना हमारा कर्तव्य है।”

About NW-Editor

Check Also

महोबा में खाद वितरण केंद्र पर डीएम-एसपी का छापा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश

  महोबा, 10 अक्टूबर 2026। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *