Breaking News

महोबा में बारिश से जलभराव का संकट, डीएम ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण; अफसरों को दिए सतर्कता के निर्देश

महोबा जिलाधिकारी ने जिले में लगातार हो रही बारिश का लिया जायजा। लगातार बारिश के कारण शहर की तालाबों की तटीय इलाक़ों का बुधवार की देर शाम डीएम गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया जहां कीरत सागर तालाब के ओवरफ्लो से बहने वाले पानी के कारण शहर के आलमपुरा क्षेत्र (स्टेशन रोड) में जल भराव की स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं संबंधित अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही तालाब के दूसरी ओर यशोदा नगर बीएसएनएल कार्यालय से स्टेशन रोड पर भी जल भराव का निरीक्षण करते हुए संबद्ध अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जलभराव, नालों की सफाई, सड़कों की स्थिति तथा निचले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगातार बारिश के कारण कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तरह अलर्ट रहें। तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी आवश्यक संसाधनों एवं टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी इंद्र नंदन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर शिव ध्यान पांडे, अधिशासी अभियंता मोतीलाल, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, लोक निर्माण अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में वर्चुअल जनसुनवाई, एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

  महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *