Breaking News

महोबा में जलभराव से निपटने को पुलिस-प्रशासन अलर्ट, प्रभावित इलाकों में अधिकारियों ने लिया जायजा

महोबा डीएम गजल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड, स्थानीय पुलिस टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रातः से ही उपजिलाधिकारी के साथ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव हेतु आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कराए गए। पुलिस बल को जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकारियों द्वारा प्रमुख मार्गों एवं जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए यातायात एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महोबा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा स्थानीय पुलिस टीमों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूर्णतः सतर्क रखा गया है।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में खाद वितरण केंद्र पर डीएम-एसपी का छापा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश

  महोबा, 10 अक्टूबर 2026। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *