Breaking News

लखनऊ में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग; पुलिस ने मार्च रोका

लखनऊ। जेन-जी छात्रों के समर्थन और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए परिवर्तन चौक से राजभवन तक मार्च निकालने का प्रयास किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI के यूपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने किया। उनके साथ कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगीड़, अब्दुल हन्नान, सांसद राकेश राठौर और पूर्व MLC दीपक सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

कार्यकर्ता परिवर्तन स्थल से हजरतगंज की ओर बढ़े और राजभवन का घेराव करने की तैयारी में थे। बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बसों के जरिए इको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया था। इसी के विरोध में वे गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पूर्व MLC दीपक सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। वहीं, पुलिस की ओर से प्रदर्शन को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

प्रदर्शन के कारण बाबू केडी सिंह स्टेडियम के आसपास कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को नियंत्रित कर स्थिति संभाल ली।

About NW-Editor

Check Also

8 साल से भर्ती का इंतजार, JE अभ्यर्थियों ने आयोग से मांगा विज्ञापन; UPSSSC कार्यालय पर जुटे करीब 100 युवा

लखनऊ। अवर अभियंता (JE) भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *