Breaking News

लखनऊ में नाबालिग छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद बारी-बारी से बनाया शिकार

लखनऊ: गुडंबा थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा अलग-अलग समय पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने छात्रा से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की और बाद में उसे मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा की इंस्टाग्राम पर अलीगंज के मेहंदी टोला निवासी अदनान अंसारी से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि अदनान ने 12 जून को छात्रा को मिलने बुलाया और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डर के कारण छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।

कुछ दिन बाद अदनान के दोस्त शावेज अंसारी ने भी इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा से संपर्क किया। उसने अपने दोस्त की हरकत के लिए छात्रा से माफी मांगी और बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में शावेज ने जरूरी बात करने के बहाने छात्रा को मिलने बुलाया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया।

दोनों घटनाओं के बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी बात बताई। पिता की शिकायत पर गुडंबा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने शुक्रवार को पिकनिक स्पॉट रोड से अदनान अंसारी और शावेज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ हत्याकांड: मैनेजर पत्नी ने मांगे थे डेढ़ करोड़; तलाक विवाद के बाद खूनी साजिश, पत्नी और बहन की हत्या कर SBI अफसर ने की आत्महत्या

लखनऊ: लखनऊ में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड की शुरुआती पुलिस जांच में तलाक विवाद और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *