Breaking News

केन आरती संपन्न कर भक्तों ने सभी को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दी

 

बांदा। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि बांदा के भूरागढ़ क्षेत्र के केन घाट पर मंगलवार की शाम भव्य केन जल महा आरती कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर केन मां से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं आगामी पर्व गंगा दशहरा की एक दूसरे को ढेर सारी बधाइयां दी। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष एवं गंगा समग्र के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि केन मां को सभी लोग स्वच्छ रखें और इसमें किसी भी प्रकार की गंदगी प्रवाहित न करें, इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सभी को आगामी गंगा दशहरा पर्व की ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की और यह भी बताया कि 05 जून 2025 को शाम 06:00 बजे एक भव्य दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बांदा जिलाधिकारी जे० रीभा जी की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। इस मौके पर शुतकीर्ति गुप्ता जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया आशीष शुक्ला जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *