Breaking News

जिले के दंत चिकित्सक सीडीई के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

– प्रतिद्वन्दी को 121 मतों से किया पराजित, 5 वीं बार बने केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य
– जीत का जश्न मनाते दंत चिकित्सक।
फतेहपुर। आईडीए उत्तर प्रदेश का तीन दिवसीय 47 वीं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें अन्तिम दिवस भारतीय दंत संघ (आईडीए) की आम सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ एवं नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें जिले के दंत चिकित्सक डा सौरभ सिंह चौहान ने अपने प्रतिद्वंदी को 121 मतों से पराजित कर सीडीई अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पद पर विजयी हुए। इसके साथ ही लगातार 5 वीं बार आईडीए के प्रधान कार्यालय मुंबई के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। डॉ अंकित सिंह चौहान 50 मतो से जीत कर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। डॉ अंकुर सिंह चौहान 127 वोट पाकर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। सम्मेलन एवं चुनाव में बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों के दंत चिकित्सकों ने भाग लिया और अपने मतों का प्रयोग किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, आईडीए के सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सूचना मिलने पर भारतीय दंत संघ के जिला इकाई के चिकित्सकों में प्रसन्ता की लहर दौड़ गई और सभी ने चयनित चिकित्सकों को बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *