Breaking News

विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में अथर्व ने मारी बाजी

– छात्र अथर्व सिंह पटेल।
फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों की प्रतिभा एक बार फिर चमक उठी है। पूर्व में आयोजित विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर के छात्र अथर्व सिंह पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। साधारण किसान परिवार से आने वाले अथर्व पुत्र रनवीर सिंह पटेल ने कठिन प्रतियोगी परीक्षा को पास कर न केवल अपने माता-पिता का मान बढ़ाया, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग को भी गौरवान्वित किया है। अथर्व की सफलता के पीछे स्कूल के शिक्षकों व माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने निरंतर मार्गदर्शन व अभ्यास कराकर छात्र का आत्मविश्वास बढ़ाया, वहीं घर में माता-पिता ने अध्ययन के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया। खंड शिक्षाधिकारी बहुआ हौसिला प्रसाद ने अथर्व को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय अब हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं और यह सफलता उसी का प्रमाण है। अथर्व की उपलब्धि ने जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है। परिषदीय स्कूलों के लिए यह उपलब्धि प्रेरक मिसाल बनकर उभरी है कि संसाधन सीमित हों तो भी लगन और सही मार्गदर्शन से बड़ी से बड़ी उपलब्धि संभव है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *