Breaking News

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की

फ़िरोज़ाबाद जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज अपने कक्ष में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए, जिलाधिकारी को बताया कि सामूहिक विवाह योजना के निर्धारित लक्ष्य पूर्ण हो चुके हैं, साथ ही जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी की सामूहिक विवाह में कोई भी अपात्र या फर्जी व्यक्ति शामिल न होने पाए, उन्होंने अपील की है की इच्छुक लाभार्थी रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराऐं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने कैंप लगाकर विधवा पेंशन के फार्म भरवाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभांवित हो सके, उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन हेतु अपने-अपने क्षेत्र में कैंप लगाए और लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण करें, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को समाज कल्याण विकास की योजना की गहन जांच करें और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन बाल ग्रह का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराऐं, साथ ही कन्या सुमंगला योजना के विषय में जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से विशेष शिविर लगाए जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार आवेदन से वंचित न रहे, उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने का माध्यम है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा उपस्थित रहें

About NW-Editor

Check Also

भारत की जनगणना श्रृंखला की 16वीं आजादी के बाद की आठवीं और देश की पहली डिजिटल जनगणना का किया आयोजन

भारत की जनगणना श्रृंखला की 16वीं आजादी के बाद की आठवीं और देश की पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *