Breaking News

डीएम ने ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

– सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता को किया चेक
– ईवीएम वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम।
फतेहपुर। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने अपरान्ह एक बजे जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम व वीवी पैट के वेयर हाउस के मासिक सुरक्षा के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाह्य निरीक्षण कर ईवीएम वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों क्रियाशीलता को देखा। जिसमें यह पाया गया कि सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हैं। वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्द के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। जिसमें यह पाया गया कि तैनात गार्द में 01-हेड कांन्स्टेबल तथा 04-कॉन्स्टेबल वेयर की सुरक्षा में 24 घंटे सात दिन तैनात हैं। इसी क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की एवं डीबीआर में डाटा स्टोरेज की जांच की गयी जो आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी ईवीएम व वीवी पैट, अनामिका श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि/नोडल अधिकारी, ईवीएम सत्येन्द्र सिंह एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *