Breaking News

डॉ. नीलम सरोज को मिलेगा ‘राम दास सिंह युवा कवयित्री सम्मान–2025’

▪ लखनऊ में आयोजित समारोह में किया जाएगा सम्मानित
मऊ। जनपद जौनपुर की डॉ. नीलम सरोज को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित ‘राम दास सिंह युवा कवयित्री सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान बी.एम.एन सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा हिंदी काव्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा, जहाँ उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. नीलम सरोज मूलतः ग्राम एवं पोस्ट सोहांसा, जनपद जौनपुर की निवासी हैं। चयन समिति ने उनकी साहित्यिक सक्रियता, रचनात्मक प्रतिबद्धता एवं हिंदी काव्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस वर्ष के सम्मान हेतु चयनित किया है।
इस उपलब्धि पर साहित्यकारों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

About NW-Editor

Check Also

उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

  डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए क्रिकेट पिच (टर्फ) के निर्माण की मिली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *